फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over making videos of women sitting on dharna

धरने पर बैठी महिलाओं की वीडियो बनाने पर हंगामा

Tue, 28 Sep 2021 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Uproar over making videos of women sitting on dharna
बड़ौत तहसील में वीड़ियों बनाने वाले व्यक्ति की पिटाई करती महिलाएं व बीच बचाव करता पुसिलकर्मी। - फोटो : BARAUT
- वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दो लोग फरार
विज्ञापन

- सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया मामला शांत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
बड़ौत। राशन कार्ड काटे जाने व नियमित रूप से राशन न मिलने के विरोध में मंगलवार को ककौर गांव के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर जमकर हंगामा-प्रदर्शन व नारेबाजी की और एसडीएम के न मिलने पर धरने पर बैठे गए। इस दूसरे गांव के एक राशन डीलर के साथ दो लोग वहां पर आए और धरने पर बैठी महिलाओं की वीडियो बनाने लगे। भनक लगने पर महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और वीडियों बनाने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी, जबकि दो लोग भीड़ को चमका देकर भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।
धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि आपूर्ति विभाग द्वारा उनके राशन कार्ड काटे जा रहे है। अब न तो नए राशन कार्ड बन रहे है और न ही हमें राशन डीलर द्वारा राशन ही दिया जा रहा है। अब तक 300 से अधिक राशन कार्ड काटे जा चुके है, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इसी दौरान दूसरे गांव का एक राशन डीलर अन्य दो लोगों के साथ धरने पर पहुंचे और धरने पर बैैठी महिलाओं की वीडियो बनाने लगे। भनक लगने पर महिलाओं ने विरोध करते हुए राशन डीलर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जबकि राशन डीलर के साथ आए दोनों लोग भीड़ को चकमा देकर फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से राशन डीलर को छुड़ाकर अपने साथ कोतवाली ले गई। इस संबंध में एसओ रवि रत्न सिंह ने बताया कि मौके पर एसआई जाहिद खां व अन्य पुलिस कर्मियों को भेजा गया था। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पकड़े गए राशन डीलर को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उधर धरने पर बैठे लोग भी एसडीएम दुर्गेश कुमार मिश्र को ज्ञापन देकर लौट गए। ज्ञापन देने वालों में इनाम, मुकेश कश्यप, बलवान, कालू, संजीव, राजकुमार,अकबर, मोहित, सुमन, कौशल, सरोज, राजकुमारी कश्यप, कविता, बबीता, शहनाज, अख्तरी, सुनीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed