फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over issuing red card, four women including former head sued

रेड कार्ड जारी करने पर हंगामा, पूर्व प्रधान सहित चार महिलाओं पर मुकदमा

Sun, 18 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Uproar over issuing red card, four women including former head sued
दोघट। निरपुड़ा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी को रेड कार्ड जारी किया गया तो लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पूर्व प्रधान सहित चार महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि प्रधान पद के प्रत्याशी निश्चय राणा के घर पर पुलिस रेड कार्ड जारी कर दिया। इसके बाद पुलिस प्रताप पुत्र नरसिंह के घर रेड कार्ड जारी करने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि वहां पर निश्चय राणा की माता एवं पूर्व प्रधान मुनेश देवी रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर पहुंच गई। उन्होंने वहां पर उत्पात मचाया। शांति व्यवस्था के लिए और फोर्स मंगानी पड़ी। पुलिस की कार्रवाई में बाधा डाली। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूर्व प्रधान मुनेश देवी, नीतू, साक्षी, सपना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बालैनी पुलिस ने जारी किए 48 रेड कार्ड
बालैनी। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बालैनी थाना पुलिस ने 48 लोगों को रेड कार्ड जारी किए हैं। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि इनके क्षेत्र में यदि कोई अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो पुलिस उन्हें तत्काल हिरासत में लेगी। चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed