{"_id":"5f3979258ebc3e6a856a38fe","slug":"uproar-over-illegal-possession-of-mother-s-land-baraut-news-mrt4964231156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातावाली जमीन पर भूमाफियाओं ने किया अवैध कब्जे का प्रयास, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातावाली जमीन पर भूमाफियाओं ने किया अवैध कब्जे का प्रयास, हंगामा
विज्ञापन
पुलिस से भी भिड़ गए वाल्मीकि समाज के लोग
बड़ौत। बड़ौली रोड पर विशाल सिनेमा के पास माता वाली जमीन पर रविवार की रात्रि कुछ भूमाफियाओं ने मिटटी डालकर अवैध कब्जे का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे बाल्मिकी समाज के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। समाज के लोगों की पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई।लोगों ने पुलिस पर भू माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाया।
हंगामा करने वाले श्लेकचन्द प्रधान, अश्वनी, दुर्गेश, श्याम बाबू, सागर, मोहित, अजय, अरुण, राकेश आदि कहा कि बड़ौली रोड पर 9 बीघे में मातावाली जमीन है। बराबर में 29 बीघे मेें तालाब है। जिसको लेकर कई साल से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। कुछ भू माफिया तालाब के साथ-साथ मातावाली जमीन पर भी अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। वाल्मीकि समाज ने मातावाली जमीन के चारों ओर तारबंदी कर दी थी। रविवार की रात्रि भू-माफिया मिटटी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंचे और तारबंदी तोड़कर मिट्टी से माता की जमीन पर भराव करने लगे। सूचना पर वाल्मीकि समाज व रविदास समाज के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों का आरोप है कि भू माफियाओं ने हवाई फायर भी किए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भू-माफियाओं का साथ देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बाद में मामला बढ़ता देख भू-माफिया व पुलिस कर्मी वहां से चले गए। हंगामा करने वालों ने इसकी शिकायत डीएम व एसपी से की है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि अवैध कब्जे की शिकायत प्राप्त हुई थी, पुलिस टीम वहां पर भेजी गयी थी। आरोपों की जांच की जाएगी।