फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over death of elderly in suspicious circumstances

बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर हंगामा

Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of elderly in suspicious circumstances
डौला गांव में बुजुर्ग की मौत होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय (बागपत)। डौला गांव में शनिवार शाम को बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके बेटों ने जमीनी विवाद में विपक्षियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होने की बात कही गई है।

डौला निवासी खेमचंद (70) पुत्र मुंशी का गांव में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार शाम को विवाद हो गया और खेमचंद जमीन पर गिरकर घायल हो गया। उसके बेटे मनोज व देवेंद्र उसे लेकर गांव में निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। जांच के बाद चिकित्सक ने खेमचंद को मृत घोषित कर दिया। मृतक का बेटा देवेंद्र अपने पिता के शव को चिकित्सक के यहीं छोड़कर वापस आ गया और हंगामा शुरू कर दिया। उसने विपक्षियों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस व सीओ बागपत अनुज मिश्रा भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि खेमचन्द लंबे समय से बीमार था। इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed