फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over arrest of Brijbhushan Sharan and conduct of narco test

Baghpat News: बृजभूषण शरण को गिरफ्तार और नार्को टेस्ट कराने को हंगामा

Tue, 16 May 2023 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
Uproar over arrest of Brijbhushan Sharan and conduct of narco test
-रालोद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

-दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों को न्याय नहीं मिलने पर रालोद भी शुरू करेगा आंदोलन
फोटो 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में मंगलवार को रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सांसद ब्रजभूषण शरण को गिरफ्तार कर उसकी संसद सदस्यता रद्द करने, नार्को टेस्ट कराने की मांग की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। विधायक प्रो. अजय कुमार ने कहा कि दिल्ली जंतर-मंतर पर पहवानों का पिछले काफी दिनों से धरना चल रहा है। वहां पहलवान सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने के साथ ही संसद सदस्यता रद्द करने की मांग कर रहे हैं। मगर सरकार पहलवानों को न्याय दिलाने में नाकाम है और बृजभूषण शरण पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर पहलवान झूठ बोल रहे हैं तो बृजभूषण शरण का नार्को टेस्ट कराया जाए। इससे सबकुछ साफ हो जाएगा और आरोप गलत मिलते हैं तो उसके आधार पर कार्रवाई हो। जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने कहा कि यदि हमारी मांगें सरकार ने नहीं मानीं तो आगे का निर्णय लेते हुए बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। कहा कि रालोद महिलाओं के सम्मान में हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। इन सभी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम राजकमल यादव को सौंपा गया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव सुखवीर सिह गठीना, रेणु तोमर, राजू तोमर सिरसली, रामकुमार चेयरमैन, श्रीकांत धामा, ओमवीर तोमर, अमित जैन, ओमवीर ढाका, अश्वनी तोमर नीरज पंडित, सुभाष नैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed