{"_id":"625073fa6a7c47278e4f303a","slug":"uproar-on-the-very-first-day-at-the-wheat-purchasing-center-kahkra-news-mrt583736375","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं क्रय केंद्र पर पहले ही दिन हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं क्रय केंद्र पर पहले ही दिन हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा। नगर में डूंडाहेड़ा मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेहूं खरीद केंद्र पर तौल न होने से पहली तौल पर ही हंगामा हो गया। रजिस्ट्रेशन पर उपजिलाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर नहीं होने से तौल नहीं हुई। करीब आठ घंटे बाद उपजिलाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर मिलने पर किसान का गेहूं तौला गया।
नगर मे दो गेहूं खरीद केंद्र हैं। इनमें एक आरएफसी द्वारा संचालित डूंडाहेड़ा मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में तथा दूसरा रेलवे स्टेशन के पास सहकारी समिति कार्यालय में पीसीएफ द्वारा संचालित है। दोनों केंद्रों का एक अप्रैल को गेहूं खरीद के लिए शुभारंभ हो गया था। सात अप्रैल तक दोनों केंद्रों पर गेंहू की खरीद नहीं हुई थी। आठ अप्रैल की सुबह छह बजे नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी किसान प्रदीप धामा गेहूं बेचने के लिए टैक्टर-ट्रॉली लेकर कृषि उत्पादन मंडी समिति में क्रय केंद्र पर पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने उसके रजिस्ट्रेशन में खामी बताकर गेहूं तौलने से इनकार कर दिया।
इससे आक्रोशित किसान ने केंद्र पर हंगामा कर दिया। किसान का कहना था कि वह रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही गेहूं लेकर तौल केंद्र पर पहुंचा है। इसके बावजूद उसका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। एसएमआई अरुण कुमार ने आक्रोशित किसान को शांत कर बताया कि रजिस्ट्रेशन तो हो रहा है। हालांकि उस पर उपजिलाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर नहीं हैं। जब तक उपजिलाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर नहीं होंगे। तब तक गेहूं की तौल नहीं होगी। करीब आठ घंटे बाद जनसेवा केंद्र पर दोबारा किसान का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर उपजिलाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर मिलने पर किसान का गेहूं तौला गया। एसएमआई अरुण कुमार ने बताया कि किसान प्रदीप धामा का पहली तौल में 65 कुंतल गेहूं खरीदा गया है। 72 घंटे के अंदर किसान के बैंक खाते में आनलाइन भुगतान पहुंच जाएगा।