फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar of women against village head and secretary

ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ महिलाओं का हंगामा

Wed, 02 Feb 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Uproar of women against village head and secretary
औसिक्का मेें शौचालय का ताला तोड़ने व केयरटेकर से मारपीट के प्रयास का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। औसिक्का गांव मेें शौचालय का ताला तोड़े जाने व केयरटेकर से मारपीट का प्रयास के मामले में कार्रवाई न होने पर बुधवार को ग्रामीण महिलाओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव पर तमाम आरोप लगाए। वहीं, जल्द कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि गांव में गत एक वर्ष से लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह से अमरेश पत्नी प्रवेश गांव में शौचालय की सफाई कर रही है। अमरेश की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। इसलिए समूह की तरफ से उसे ही केयरटेकर बनाया गया था। आरोप है कि अब ग्राम प्रधान अपने पक्ष के लोगों से मिलकर अमरेश को केयरटेकर के पद से हटाना चाहता है। इसलिए प्रधान पक्ष की महिलाओं व पुरुषों ने शौचालय का ताला तोड़कर अमरेश से मारपीट का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि प्रधान अमरेश पर अवैध उगाही का दबाव बना रहा है। वह पहले भी बार दबाव बनाकर नौ हजार रुपये वसूल चुका है। ग्राम सचिव भी इसमें लिप्त है। पीड़ित को शिकायत करने पर धमकी दी जा रही है। उधर, ग्राम प्रधान आरिफ व ग्राम सचिव ने आरोपों को निराधार बताया। वहीं, बीडीओ ज्योति बाला ने प्रकरण की जांच एडीओ पंचायत सुधीर से कराने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं में समूह की अध्यक्ष बबली, अमरेश, राकेश, राजेश, सुरेशो, सवित्री, संगीता, रीता, ओमवीरी, कैलाशो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed