फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar of villagers due to lack of drinking water supply

Baghpat News: पेयजल आपूर्ति न होने पउ ग्रामीणों का हंगामा

Mon, 19 Dec 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Uproar of villagers due to lack of drinking water supply
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। सिनौली गांव में मानदेय न मिलने पर आपरेटर द्वारा गांव का पानी रोके जाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने बड़ौत-छपरौली मार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख ग्राम सचिव मौके पर पहुंची और आपूर्ति दुरुस्त कराकर मामला शांत किया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बने टंकी पर तैनात आपरेटर रवींद्र को एक साल से मानदेय नहीं मिला। जिस कारण उसने छह दिन पहले पूरे गांव का पानी रोक दिया। इससे गांव में पेयजल संकट गहरा गया। गांव की बहू-बेटियां को गांव के जंगल से पानी लाना पड़ रहा था। बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी न तो ग्राम प्रधान ने सुनवाई की और न ही ग्राम सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने ध्यान दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सदस्य राजीव कुमार ने डीएम सहित सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की थी, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ौत-छपरौली मार्ग को अवरुद्ध करने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख ग्राम सचिव पूजा तोमर मौके पर पहुंची और आपरेटर को मानदेय जल्द दिलाए जाने तथा पेयजल आपूर्ति दुरुस्त कराकर ग्रामीणों को शांत किया। ग्राम सचिव पूजा ने बताया कि गांव में अब पेयजल आपूर्ति दुरुस्त है। इस अवसर पर देवेंद्र, राजीव कुमार, प्रदीप, सुंदर, संजीव, नीटू, प्रवीण, काला, देवेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed