फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar of farmers of Sakaraund against Baghpat sugar mill management

सांकरौद के किसानो ने बागपत गन्ना मिल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा कर आर्थिक व मानसिक शोषण का लगाया आरोप

Sat, 14 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uproar of farmers of Sakaraund against Baghpat sugar mill management
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव सांकरौद निवासी किसानों ने बागपत गन्ना मिल प्रबंधन पर गन्ना बांड बनाने के नाम पर किसानों का आर्थिक व मानसिक शोषण करने का आरोप लगा हंगामा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव साकरौंद स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे किसानों की बैठक हुई। बैठक में किसानों ने बागपत गन्ना मिल अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर कहा कि बांड बनाने के लिए किसानों से प्रतिवर्ष नए सिरे से फर्द, बैंक खाता नंबर, आधार नंबर मांगे जाते है, इसमें किसानों के बहुत रुपये खर्च होते है। मिल अधिकारियों को केवल उन किसानों से कागज लेने चाहिए। जिन्होंने जमीन क्रय या विक्रय की हो या बांड नामित किसान की मृत्यु हो गई है। अनावश्यक कवायद में किसानों को फरद निकलवाने में बागपत, खेकडा तहसील के चक्कर लगाने पड़ते है। साथ ही रुपये भी खर्च करने पड़ते है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि सांकरौद मौजे के किसानों की जमीन, खादर, बांगर, कुतुबपुर वीरान, फखरपुर, गढी आदि में है। कई किसानों ने गांव सुभानपुर में भी जमीन खरीदी हुई है। सबकी अलग अलग फर्द निकलवानी पड़ती है। किसानों ने जिलाधिकारी और जिला गन्नाधिकारी से प्रतिवर्ष कागज लेने की व्यवस्था पर विराम लगाने की मांग की है। ताकि किसानो का आर्थिक नुकसान होने से बच सके। इस दौरान ओमबीर सिंह, चौधरी देवेंद्र धामा, कृष्णपाल सिंह, चंदर सिंह, प्रवेश, धर्मेंद्र, लीलू फौजी, राजेश, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed