फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar in the collectorate of farmers for compensation

मुआवजे के लिए किसानों का कलक्ट्रेट में हंगामा

Thu, 02 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the collectorate of farmers for compensation
बागपत। बालैनी में मेरठ-बागपत हाईवे पर बनने वाले टोल को लेकर बृहस्पतिवार को किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में हंगामा किया। डीएम को दिए ज्ञापन में सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिलवाने की मांग की। किसानों ने समस्या का समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे बालैनी के गामीणों का कहना था कि मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण के लिए क्षेत्र में टोल प्लाजा का निर्माण कराया जाना है। टोल निर्माण के लिए लगभग 50 बीघा जमीन अधिग्रहीत की गई है। किसानों को सर्किल रेट के आधार पर जमीन का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। कहना था कि सर्किल रेट 2040 रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जबकि उन्हें 660 रुपये के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा न मिलने पर किसान अपनी जमीन का अधिग्रहण नही होने देंगे। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में टोल प्लाजा में जाने वाली जमीन का मुआवजा सर्किल रेट के आधार पर दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मोनू यादव, बलवान सिंह, रामबीर सिंह, रमेश, महावीर, बिरेंद्र, भूपसिंह, धर्मपाल, पप्पू, बिरम प्रकाश सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed