फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar-demonstration is also useless, the picture of development is not changing

हंगामा-प्रदर्शन भी बेकार, नहीं बदल रही विकास की तस्वीर

Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar-demonstration is also useless, the picture of development is not changing
बागपत के ब्लॉक के पास मुगलपुरा मोहल्ले में कूड़े के ढेर से आ रही दुर्गंध के बीच जाते लोग - फोटो : BAGHPAT
- 20 साल में बागपत नगर पालिका का दायरा और आबादी बढ़ने के बाद भी सुविधाएं नाकाफी
विज्ञापन

- पानी, सीवर व बिजली की समस्याएं दूर नहीं हुई, आज भी नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को जूझना पड़ रहा
- लोगों को आए दिन सुविधाओं के लिए करना पड़ता है हंगामा, निदान न होने पनप रहा आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत नगर पालिका का बीस साल में दायरा और आबादी भले ही कई गुना बढ़ गए हो, लेकिन सुविधाओं में इजाफा नहीं हो सका है। हालात यह है कि मूलभूत सुविधाएं पेयजल, पानी निकासी, सफाई व्यवस्था भी खराब है और लोगों को इनके लिए भी हंगामे तक करने पड़ रहे है। इसके बाद भी स्थिति सुधरती नहीं दिख रही है।
बागपत नगर पालिका का क्षेत्रफल तीन वर्ग किमी से बढ़कर बीस साल में 16 वर्ग किमी तक पहुंच गया है। मकानों की संख्या भी पांच हजार से बढ़कर 11697 हो गई है तो आबादी भी 36 हजार 874 से बढ़कर करीब 80 हजार पहुंच गई है। इतना दायरा व आबादी नगर पालिका के रिकार्ड में बढ़ी है, जबकि यह दायरा गांवों से आगे तक पहुंच गया है। इसके बावजूद सुविधाएं आज भी नाकाफी है। इसलिए ही लोगों की परेशानी बढ़ रही है। यहां पुराना कस्बा, कोर्ट रोड, चमरावल रोड, दिल्ली रोड, बड़ौत रोड आदि सभी जगहों पर पेयजल, पानी निकासी, सफाई की समस्या है। नगर में सबसे बड़ी समस्या सफाई की सामने आती है और उसके लिए कोई प्रबंध तक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

आज तक पुराने कस्बे में सामुदायिक स्थल, पार्क, क्रीड़ा स्थल कुछ नहीं है। नगर में सफाई की बड़ी समस्या है और नालों तक की आज भी सफाई नहीं की जाती है। उनमें गंदगी के कारण लोगों को बदबू झेलनी पड़ती है। तेजपाल चौहान, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में जगह-जगह कूड़ा रहता है और यहां आज तक भी सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं हो सकी। बागपत ब्लॉक के पास मुगलपुरा में सफाई कर्मियों ने कूड़े का ढेर लगा दिया है, जिससे आसपास के लोगों को सबसे बड़ी समस्या हो रही है। सफाई व्यवस्था बेहतर होनी जरूरी है, क्योंकि यह लंबे समय से समस्या है। सोनू, सभासद
--
शादी व अन्य समारोह के लिए कोई भवन बीस साल बाद भी नहीं बनाया गया है। सीवर व पेयजल की समस्या दूर नहीं हो सकी है। यह बड़ी समस्या है और इससे हर कोई जूझ रहा है। जाहिद, सभासद

नगर का जिस तरह से दायरा व आबादी बढ़ रही है, उस तरह से समस्याएं दूर होने की जगह बढ़ती जा रही है। क्योंकि बीस साल में कोई सुविधा नहीं बढ़ी है। आज भी पानी जमा होने से लेकर पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे है। सफाई व्यवस्था भी आज तक नहीं सुधर सकी है। विकास शर्मा, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed