फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar by accusing them of occupying government land in Budhsaini

बुढ़सैनी में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर किया हंगामा

Thu, 30 Jul 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Uproar by accusing them of occupying government land in Budhsaini
बालैनी के बुढ़सैनी गांव में हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
बालैनी (बागपत)। थाना क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के पति पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। जबकि ग्राम प्रधान के पति का कहना है कि जमीन उनकी पुश्तैनी है। कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पति गांव में निर्माण कार्य शुरू करा रहे थे। गांव के सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाकर हंगामा शुरू कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता अजय यादव व ग्रामीणों ने कहा जिस जमीन पर प्रधान का पति निर्माण कार्य करा रहे हैं, यह सरकारी जमीन है। जमीन पर पिछले 45 साल से तालाब था। जमीन पर पानी की टंकी पास कराकर तालाब को बंद करा दिया। बाद में बोरिंग फेल बताकर टंकी को हटवा दिया। आरोप लगाया कि अब वह सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग करने की फिराक में हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवाया और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। इनमें महिपाल सिंह, अनिल, राजवीर, भोपाल, नरेंद्र यादव, सतेंद्र, रामकुमार, किशन, चरण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान के पति जितेंद्र यादव का कहना है कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है। गांव के कुछ लोग उनके द्वेष रखते हैं। थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान का कहना है कि हंगामे की सूचना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed