{"_id":"5f76205d8ebc3e1a231efca0","slug":"uproar-at-the-irrigation-department-office-for-not-cleaning-the-rajwaha-baraut-news-mrt504051654","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजवाहे की सफाई न होने पर सिंचाई विभाग कार्यालय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजवाहे की सफाई न होने पर सिंचाई विभाग कार्यालय पर हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। बासौली-बरवाला रजवाहे की सफाई मेें ठेकेदार द्वारा खानापूर्ति करने व रजवाहे मेें पिछले एक साल से पानी न आने से आक्रोशित बरवाला गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग कार्यालय पर पहुंचकर जमकर-हंगामा-प्रदर्शन व नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे एसडीओ ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
ग्रामीणों का कहना था कि पिछले एक साल से बासौली-बरवाला रजवाहे में पानी की एक बूंद तक नहीं आयी, जिस कारण बिन पानी किसानों की फसल सूखकर बर्बाद हो रही है। इसके अलावा सिंचाई का अन्य कोई साधन किसानों के पास नहीं है। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सफाई में ठेकेदार द्वारा खानापूर्ति करने व विभागीय अफसरों की मिलीभगत से पैसे डकारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसडीओ सूरजमल उनके बीच पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही रजवाहे की सफाई कराकर पानी छोड़ दिया जाएगा। तब जाकर किसान शांत हुए। किसानों के आरोपों की भी जांच की जाएगी, यदि जांच में आरोप सिद्व होते है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में अनिल, उदयवीर, अंकुश, विनोद, नवीन, शौकीनपाल, विनोद, वीरेन्द्र, सळेहनवीर, कपिल आदि शामिल रहे।