फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Raid conducted in Dattanagar—a place notorious for the illegal manufacture of firecrackers

बागपत: अवैध पटाखे बनाने के लिए बदनाम गांव दत्तनगर में छापा, 10 क्विंटल माल बरामद, पुलिस के सामने ही भागे आरोपी

Tue, 27 Oct 2026 08:09 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 27 Oct 2026 08:09 PM IST
सार

दत्तनगर गांव में रिजवान ने अपने साथियों के साथ पटाखा फैक्टरी चला रखी थी। पुलिस को देखते ही आरोपी फरार हो गए। रिजवान समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बरामद विस्फोटक सामग्री को जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Baghpat: Raid conducted in Dattanagar—a place notorious for the illegal manufacture of firecrackers
जब्त किए गए पटाखे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालैनी स्थित दत्तनगर गांव के किसान इंद्रपाल के मकान में रिजवान अपने साथियों के साथ पटाखा फैक्टरी चला रहा था। सोमवार देर रात छापा मारते ही रिजवान अपने दो साथियों के साथ पुलिस के सामने ही भाग गया। पुलिस ने मकान से 10 क्विंटल बने हुए व अधबने पटाखे और उनमें प्रयुक्त होने वाला सामान बरामद किया। पुलिस ने रिजवान और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पुलिस को दत्तनगर गांव में बंद मकान में पटाखे बनाने की सूचना मिली थी। सोमवार रात पुलिस की टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापा मारा तो वहां काफी मात्रा में पटाखे बनते हुए मिले। रिजवान अपने दो साथियों के साथ पटाखे बना रहा था, जो पुलिस को देखते ही मकान की दीवार कूदकर भाग गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने पीछा कर तीनों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस ने मकान में जांच की तो वहां से डेढ़ क्विंटल सुतली बम, 25 किलो अधबने सुतली बम, 45 किलो तेज धमाके में प्रयुक्त होने वाला बारूद, सुतली की रील और कागज समेत अन्य सामान बरामद किया। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि एनसीआर क्षेत्र में पटाखों की बिक्री और उनका स्टॉक करना अवैध है। पटाखे बनाने और बेचने वालों को पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
 
विज्ञापन

दत्तनगर गांव में बार-बार पकड़ी जा रही पटाखा फैक्टरी
लोगों की मानें तो दीपावली पर दत्तनगर गांव में बनने वाले पटाखे कई जिलों में सप्लाई किए जाते हैं। पहले भी कई बार गांव में पटाखा फैक्टरी पकड़ी जा चुकी है। घरों में चलने वाली पटाखा फैक्टरियों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
 

ये बोले एसडीएम
जिले में पटाखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। पटाखे बनाने और बेचने वालों के खिलाफ छापा मार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
- दिग्विजय सिंह, एसडीएम

ये भी देखें...
बिजनौर: नहटौर में फैक्टरी के साथ ही घर में भी बनते मिले पटाखे, 175 किलो बारुद बरामद; शेरकोट में भी छापा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed