फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP's development by sp : ramkishore

सपा ने किया सूबे का विकास : रामकिशोर

Mon, 05 Sep 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 05 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
UP's development by sp : ramkishore
बागपत में सपा के कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त मंत्री रामकिशोर अग्रवाल का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राज्य वाणिज्य कर विभाग के सलाहकार एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राम किशोर अग्रवाल ने कहा सपा ने यूपी को विकास की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा की। बागपत विधानसभा से प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कहा सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


रविवार को  हाईवे  स्थित एक रिसोर्ट में बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि रामकिशोर अग्रवाल ने कहा पूर्व की सरकारों ने प्रदेश को कर्जदार कर दिया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उस कर्ज को चुकता किया। कुछ लोग और पार्टियों जनता को बांटने का काम कर रही है, लेकिन सपा इन्हें सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन


प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों डॉक्टरों की सीटे बढ़ाई, अस्पतालों में दवाईयां नि:शुल्क वितरित की जा रही है। कार्यकर्ताओं से कहा एकजुट रहे, सरकार प्रदेश में सपा की ही बनेगी। उन्होंने बूथवार कमेटी की समीक्षा की।  डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने  कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर बूथ कमेटी को मजबूत करने की अपील की। सम्मेलन में दूसरी पार्टियां छोड़कर आए लोगों को सपा की सदस्यता दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव और संचालन प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्जवल ने किया। चेयरमैन राजूद्दीन, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, जितेंद्र यादव,  नगराध्यक्ष भूरू सभासद, देवेंद्र प्रमुख, रिफाकत प्रधान, गजेंद्र बली, तेजपाल, सुनील लाकड़ा, शौदान सिंह, रामनिवास, मनोज तोमर, राजेंद्र यादव, अंकुर गुर्जर और धर्मपाल कश्यप मौजूद रहे। 

फिर उलझ गए सपाई
मुख्य अतिथि रामकिशोर अग्रवाल ने जैसे ही भाषण समाप्त किया, सपा कार्यकर्ता उनके सामने ही आपस में उलझ गए।  जमकर नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ता देख बागपत विधान सभा प्रभारी डॉ. कुलदीप  ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। नगराध्यक्ष भूरू सभासद ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति कार्यक्रम के बीच में माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा था। 


पूर्व ब्लॉक प्रमुख के फोटो दिखाए
घिटौरा के एक व्यक्ति ने कार्यक्रम के दौरान खेकड़ा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख देवेंद्र गुर्जर के पूर्व विधायक मदन भैया के साथ फोटो दिखाए। इसे लेकर भी काफी देर तक गहमागहमी रही। गौरतलब है कि मदन भैया रालोद से टिकट के दावेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed