{"_id":"605b1d528ebc3edbfe58e830","slug":"up-panchayat-chunav-2021-there-184-objections-to-the-reservation-list-and-the-final-publication-will-be-on-march-26-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव 2021: आरक्षण पर आईं 184 आपत्तियां, 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव 2021: आरक्षण पर आईं 184 आपत्तियां, 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन
Wed, 24 Mar 2021 04:37 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 24 Mar 2021 04:37 PM IST
सार
- बागपत में आरक्षण पर आईं 184 आपत्तियां, 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन
- अब 24 व 25 मार्च को होगा आपत्तियों का निस्तारण
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत चुनाव के आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। सबसे ज्यादा आपत्ति प्रधान पद पर दर्ज कराई गई। कुल 184 आपत्ति दर्ज कराई गईं। जिनमें 135 आपत्ति प्रधान पद पर रहीं।
विज्ञापन
बागपत में ग्राम तेड़ा के ग्रामीणों ने प्रधान पद का आरक्षण महिला की बजाय पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की। आपत्ति दर्ज कराने वालों में कर्मवीर, सतपाल, विनोद और रहीसुद्दीन शामिल रहे। ग्राम अलावलपुर के ग्रामीणों ने प्रधान का आरक्षण एससी की बजाय अनारक्षित करने की मांग की। बालैनी निवासी राजेंद्र सिंह ने जिला पंचायत का वार्ड-18 का आरक्षण अनुसूचित जाति की महिला की बजाय अनारक्षित या पिछड़ा वर्ग करने की मांग की। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी आपत्ति दर्ज कराईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, फिर घसीटते हुए ले गईं महिलाएं, वीडियो वायरल
विज्ञापन
डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने बताया कि प्रधान पद पर 135, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 32, ब्लॉक प्रमुख पद पर छह और जिला पंचायत वार्डों पर 11 आपत्ति दर्ज कराई गई हैं। 24 व 25 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 26 को अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
पंचायत चुनाव से दूर रखें जाएंगे अपराधी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस एवं प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अपराधियों को चुनाव से दूर रखने के लिए पुलिस ने उनकी पड़ताल का अभियान तेज कर दिया है। छह माह के 518 वांछित अपराधियों की रिपोर्ट आईजी प्रवीण कुमार ने मांगी है। मेरठ जोन के आठ जिलों में करीब 5500 अपराधी की सूची बनाई गई है। इनमें से कई वांछित भी हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को चुनाव से दूर रखने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को पंचायत चुनाव के मद्देनजर एडीजी राजीव सभरवाल और आईजी प्रवीण कुमार की मीटिंग हुई। बताया गया कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद जिले में मुचलके पाबंद व धारा 110 बी सहित कई धाराओं में कार्रवाई चल रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/