फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Samajwadi party four leaders have surrender in court In the case of indecent remarks on women policemen

यूपी: सपा नेताओं ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, महिला पुलिसकर्मियों पर अशोभनीय टिप्पणी करने का है मामला

Thu, 02 Sep 2021 06:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Sep 2021 06:13 PM IST
सार

बागपत में प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में गुरुवार को सपा नेताओं ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सपा की महिला सभा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सीमा यादव को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
UP News: Samajwadi party four leaders have surrender in court In the case of indecent remarks on women policemen
सपा नेताओं ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में समाजवादी पार्टी के चार नेताओं ने गुरुवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया। अदालत ने चारों को अंतरिम जमानत दी है।

विज्ञापन


बता दें कि सपा कार्यकर्ता 14 दिसंबर 2020 को कृषि कानूनों के विरोध में कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे थे। वहीं रास्ते में बागपत-मेरठ रोड पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान उनकी पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हो गई। बताया गया कि कुछ महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने इस मामले में तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान समेत 14 नेताओं व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं सपा की महिला सभा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सीमा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में गुरुवार को सपा के पूर्व प्रदेश सचिव शफीक सलमानी, जिला महासचिव डॉक्टर शकील अहमद, जिला सचिव अब्दुल वाहिद व लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर रियासत अली ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। अधिवक्ता राशिद तस्लीम ने बताया कि अदालत ने चारों को अंतरिम जमानत दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed