फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News road accident in Baghpat unknown vehicle crushed many people many died

UP: बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने चार को कुचला; तीन की मौत

Sun, 13 Oct 2024 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Oct 2024 09:40 AM IST
सार

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। पुलिस जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
UP News road accident in Baghpat unknown vehicle crushed many people many died
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बागपत के रटौल में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर लहचौड़ा के पास ट्रक ने कैंटर से उतर रहे कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नन्हे (40) पुत्र इंतजार निवासी दहरा, नाहल निवासी आकिल पुत्र इकबाल अपने साथियों के साथ कैंटर से गाजियाबाद की तरफ से हरियाणा की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


उनके कैंटर में डीजल के दो खाली दो भरे हुए बैरल भी रखे थे, उसमें डीजल निकालने वाला पाइप और चार बाल्टी भी थी, जब वह लहचौड़ा गांव के पास पहुंचे और कैंटर से नीचे उतरने लगे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में नन्हे पुत्र इंतजार निवासी दहरा, आकिल पुत्र इकबाल निवासी नाहल की मौत हो गई, जबकि एक मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अनवार पुत्र इंतजार घायल हुआ है, जो रटौल में निजी अस्पताल में भर्ती हुआ है। 

सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों मृतकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है, वहीं कैंटर मालिक को फोन पर सूचना दी है। कैंटर सवार सभी लोग कहां जा रहे थे अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों की दे दी है। परिजनों के आने पर ही घटना की जानकारी का पता चलेगा, वहीं जानकारी में आया है कि यह सभी लोग ईपीई पर गाड़ियों से डीजल चोरी करके बेचते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed