फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Police team beaten with sticks in Baghpat, vehicle vandalized, policemen kept shouting save-save

UP News: बागपत में पुलिस टीम को डंडों से पीटा, गाड़ी में तोड़फोड़, बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे पुलिसवाले, 40 पर केस

Fri, 20 Sep 2024 07:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 20 Sep 2024 07:41 PM IST
सार

ग्रामीण एक चोर को पकड़कर पीट रहे हैं, इस सूचना पर भूड़पुर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। 

विज्ञापन
UP News: Police team beaten with sticks in Baghpat, vehicle vandalized, policemen kept shouting save-save
पुलिस की गाड़ी का टूटा शीशा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमाला स्थित बूढ़पुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात चोर की पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और पथराव भी कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी भी तोड़ दी। हमले में ककड़ीपुर चौकी इंचार्ज, सिपाही और एक होमगार्ड घायल हो गया।
विज्ञापन

UP News: Police team beaten with sticks in Baghpat, vehicle vandalized, policemen kept shouting save-save
प्रधान की पुलिस से होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला
रमाला थाने में तैनात एसआई श्याम सिंह ने बताया कि बूढ़पुर गांव के चौकीदार अरविंद ने बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि गांव के लोग एक चोर की पकड़कर पिटाई कर उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर रहे हैं। पुलिस टीम वहां पहुंची और ग्रामीणों से चोर को छुड़ाने लगी तो ग्रामीणों के साथ उनकी हाथापाई हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP News: Police team beaten with sticks in Baghpat, vehicle vandalized, policemen kept shouting save-save
हंगामा करतीं गांव की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि तभी वहां आए प्रधान सचिन ने ग्रामीणों को उकसाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। लाठी डंडों से ककड़ीपुर चौकी प्रभारी राकेश कुमार, गाड़ी के चालक सिपाही सोनित कुमार और होमगार्ड सुभाष को पीटना शुरू कर दिया। भीड़ से बचकर भाग रहे पुलिस कर्मियों को पीछा करके पीटा गया और उन पर पथराव भी किया गया। वहां खड़ी गाड़ी भी तोड़ दी। इस हमले में तीनों घायल हो गए और वहां से भागकर जान बचाई। घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया गया, जिनमें से सिपाही सोनित कुमार और होमगार्ड सुभाष सिंह की हालत गंभीर होने पर बड़ौत सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया। दरोगा की तहरीर पर प्रधान सचिन और 15 नामजद समेत 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन

UP News: Police team beaten with sticks in Baghpat, vehicle vandalized, policemen kept shouting save-save
तोड़ी गई बाइक। - फोटो : अमर उजाला
हमले के बाद भारी सख्या में पहुंची पुलिस, चोर को पकड़ा
बूढ़पुर में पुलिस पर हमला होने के बाद वहां भारी पुलिस बल पहुंचा और चोर को पकड़कर लाया गया। इसके बाद महिला दानिशा के घर में चोरी करने के मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई की। दानिशा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोर समीर निवासी किशनपुर बराल को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
जिसके घर में चोरी हुई, उसे भी आरोपी बनाया
बूढ़पुर गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने जिस महिला के घर में चोरी हुई, उसे भी आरोपी बना लिया। प्रधान सचिन, आसिफ, अय्यूब, कय्यूम, असगर, हकीमू, इरफान, फारूख, मुन्ना, जमीला, मोमीन, हमीद, सागर, मकान मालिक महिला दानिशा और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
 

किसी ने दरवाजा नहीं खोला, न भागते तो जान से मार देते
रमाला थाने में दी तहरीर में एसआई श्याम सिंह ने बताया कि उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। चारों तरफ से पथराव होने पर उन्होंने भागकर जान बचाई। कई मकानों के दरवाजे खटखटाकर अंदर जाकर बचने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। अगर गांव से न भागते तो ग्रामीणों की भीड़ उन्हें मार देती।
आरोपी घरों से भागे, सीओ ने की जांच 
हमला करने के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी तो वे अपने घरों से भाग गए। इस मामले में सीओ बड़ौत विजय चौधरी ने बूढ़पुर जाकर जांच भी की।
 

प्रधान और पुलिस में नोकझोंक की वीडियो वायरल
बूढ़पुर के प्रधान सचिन और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। ग्राम प्रधान चोरी की घटना को लेकर विरोध जता रहे हैं तो पुलिसकर्मी समझाकर मामला शांत कराते दिख रहे हैं।
ये बोले एसपी
बूढ़पुर गांव में पुलिस टीम पर हमले के मामले में प्रधान समेत 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed