{"_id":"6283ca7a6892b1191c32b70e","slug":"up-news-illegal-house-of-land-mafia-yashpal-tomar-has-been-demolished-by-bulldozer-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat Big News: आखिर ध्वस्त हुई भूमाफिया यशपाल तोमर की अवैध हवेली, एसडीएम ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat Big News: आखिर ध्वस्त हुई भूमाफिया यशपाल तोमर की अवैध हवेली, एसडीएम ने दर्ज कराया मुकदमा
Tue, 17 May 2022 09:46 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 17 May 2022 09:46 PM IST
सार
आखिर भूमाफिया यशपाल तोमर की अवैध हवेली को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। एसडीएम ने भूमाफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
भूमाफिया यशपाल तोमर की अवैध हवेली ध्वस्त।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के रमाला में भूमाफिया यशपाल तोमर की बरवाला गांव में तालाब पर कब्जा कर बनाई गई हवेली के ध्वस्तीकरण का कार्य मंगलवार को पूर्ण हो गया। उधर, अवैध तालाब कब्जाने के मामले में एसडीएम ने भूमाफिया के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया।
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर रविवार से भूमाफिया यशपाल बरवाला की तालाब की जमीन पर बनी हवेली का ध्वस्तीकरण कार्य चल रहा था। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। ध्वस्त करने में बुलडोजर को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Big Action: भूमाफिया यशपाल पर शिकंजा, 24 घंटे से ज्यादा गरजा बुलडोजर, जमींदोज हुई आलीशान हवेली, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब ध्वस्तीकरण पूर्ण हो चुका है। मलबा हटवाकर तालाब को पुनर्जीवित किया जाएगा। तालाब पर अवैध तरीके से कब्जा करने के मामले में उनकी ओर से भूमाफिया यशपाल तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें: BKU Split: बड़ी मुश्किल में भाकियू, दस दिन के भीतर फिर लग सकता है तगड़ा झटका, पढ़िए पूरी रिपोर्ट