{"_id":"66ec408b40300f24420e2f1c","slug":"up-news-if-vinesh-phogat-plays-i-will-clap-even-today-but-if-she-is-in-opposition-i-will-protest-jayant-2024-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: विनेश फोगाट खेलेंगी तो आज भी बजाऊंगा ताली, मगर विपक्ष में होंगी तो करूंगा विरोध: चौधर जयंत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: विनेश फोगाट खेलेंगी तो आज भी बजाऊंगा ताली, मगर विपक्ष में होंगी तो करूंगा विरोध: चौधर जयंत सिंह
Thu, 19 Sep 2024 08:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:47 PM IST
सार
केंद्रीय कौशल विकास व शिक्षा राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि किसानों को परेशान न किया जाए और उन पर बिजली का भार न डाला जाए। उनकी जगह व्यापारियों से वसूली हो सकती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते चौधरी जयंत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास व शिक्षा राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि किसानों को परेशान न किया जाए और उन पर बिजली का भार न डाला जाए। उनकी जगह उद्योगपतियों व व्यापारियों पर ज्यादा भार डाला जा सकता है। जयंत बृहस्पतिवार को छपरौली में कौशल विकास केंद्र व देश के पहले दक्षता परीक्षण केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
जयंत ने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान जल्द किया जाना चाहिए और उनकी सभी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। किसानों पर किसी भी तरह का भार न डाला जाए और उन पर सख्ती न की जाए। उन्होंने एक देश, एक चुनाव को लेकर कहा कि सरकार लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए फैसले लेती है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही यह सब किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के पीएम मोदी को पत्र लिखने पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में इसे लव लेटर लिखना कहते हैं और यह होता रहना चाहिए। उन्होंने रेलसर विनेश फोगाट को लेकर कहा कि यदि वह खेलेंगी तो वह आज भी तालियां बजाने को तैयार हैं। मगर वह हरियाणा में विपक्षी पार्टी से चुनाव मैदान में उतरी हैं और मैं उनके विपक्ष में खड़ा हूं। उन्होंने केंद्र सरकार के सौ दिन की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल विकास केंद्र और दक्षता परीक्षण केंद्र का उद्घाटन किया
चौधरी जयंत सिंह ने चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय में केंद्रीय कौशल विकास केंद्र और विद्या मंदिर इंटर कालेज में देश के पहले दक्षता परीक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि छपरौली ने मेरे परिवार को हमेशा ताकत देने का काम किया है। यह चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि रहा है और यहां युवाओं के लिए कुछ करने का मेरा सपना था। बागपत के युवा ज्यादातर बेल्ट की नौकरी करना पसंद करते हैं। उनको उनके मुकाम तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं। उनके लिए कोई सुविधा आजतक नहीं दी गई थी, जो अब बढ़ाई जा रही है।