{"_id":"60d2e48d8ebc3e6efa6d4452","slug":"up-news-dead-body-of-a-young-man-has-found-in-a-house-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
Wed, 23 Jun 2021 01:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:06 PM IST
सार
एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं मृतक युवक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बागपत: जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के घिटौरा गांव में बुधवार सुबह युवक का शव पेड़ पर लुंगी से बने फंदे में लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घिटौरा निवासी सतवीर पुत्र चरन सिंह ने बताया कि उसका 36 वर्षीय भाई बेगराज मंगलवार रात घेर में सो रहा था। बुधवार सुबह वह घेर में पशुओं को चारा डालने पहुंचा तो बेगराज का शव नीम के पेड़ पर लुंगी से बने फंदे में लटका था। ग्रामीणों की मदद से लुंगी काटकर शव पेड़ से उतारा गया।
विज्ञापन
बताया गया कि उनकी गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। ये लोग पहले भी उन पर हमले कर चुके हैं। जिसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने उसके भाई की हत्या की है। थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, इंस्पेक्टर मुनेशपाल सिंह पंवार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य मिलेंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन