{"_id":"66f93c0386b1c564af0bb4a1","slug":"up-news-clash-in-baghpat-police-kept-stopping-and-using-batons-four-injured-13-booked-five-arrested-2024-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बागपत में घमासान... पुलिस रोकती रही और लाठी-डंडे चलते रहे, चार घायल, 13 पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बागपत में घमासान... पुलिस रोकती रही और लाठी-डंडे चलते रहे, चार घायल, 13 पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार
Sun, 29 Sep 2024 05:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 29 Sep 2024 05:08 PM IST
सार
टांडा गांव में बुलेट बाइक से पटाखों की आवाज निकालने पर विवाद हो गया। दो पक्षों में खूब मारपीट हुई। पुलिस के सामने भी हथियार चलते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छपरौली के टांडा गांव में बुलेट बाइक से पटाखों की आवाज निकालने पर विवाद हो गया। दो पक्षों में संघर्ष हुआ और पुलिस के सामने भी हथियार चलते रहे। दोनों पक्षों के चार घायल हो गए। पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाने में दी तहरीर में एसआई उदयवीर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम टांडा गांव में अकरम, जीशान, सलीम समेत अन्य लोग गाड़ी से भैंस नीचे उतार रहे थे। तभी गांव का ही रिहान बुलेट बाइक लेकर वहां आया और पटाखे की आवाज निकालने लगा। इससे भैंस बिदक गई और भागने लगी। इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। भैंस उतारने वाले अकरम और सलीम ने रिहान को पटाखे फोड़ने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पटाखे फोड़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आपस में मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष लड़ते रहे। आसपास खड़े लोग भी झगड़ा करने वालों को उकसा रहे थे। सड़क पर झगड़ा होने से कुछ लोग जान बचाने के लिए अपने घरों में जाकर छिप गए और आवागमन भी बंद हो गया। इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि एक पक्ष के अकरम, जीशान, सलीम, असलम, शमीम, यामीन, नदीम और दूसरे पक्ष के साहिर, सुऐब, रिहान, फिरोज, तालिब, सारव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी सुहेब, साहिर, अकरम, सलीम और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया।
एक बाइक भी तोड़ी
एसआई उदयवीर ने बताया कि झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को जान से मारने और भुगत लेने की धमकी देते रहे। तभी लाठी डंडों से हमला कर एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।
एसआई उदयवीर ने बताया कि झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को जान से मारने और भुगत लेने की धमकी देते रहे। तभी लाठी डंडों से हमला कर एक बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।