{"_id":"61b830fbd6df7557a554345e","slug":"up-news-acid-attacked-on-two-sister-in-a-village-of-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: घर में सोते समय दो बहनों पर फेंका तेजाब, मामले की लखनऊ तक गूंज, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: घर में सोते समय दो बहनों पर फेंका तेजाब, मामले की लखनऊ तक गूंज, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tue, 14 Dec 2021 03:46 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 14 Dec 2021 03:46 PM IST
सार
बागपत में दो बहनों पर रात में सोते समय किसी ने तेजाब फेंक दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं मामले की लखनऊ तक गूंज पहुंच गई है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के रोशनगढ़ गांव में दो बहनों पर अज्ञात युवकों ने तेजाब फेंक दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं दो सगी बहनों पर एसिड अटैक के मामले की गूंज लखनऊ तक पहुच गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर मुर्सलीन निवासी रोशनगढ़ को नामजद किया गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रोशनगढ़ गांव में सोमवार की देर रात में एक तरफा प्रेम-प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
ये है मामला
गांव रोशनगढ़ निवासी शराफत मजदूरी का काम करते हैं। उनकी दो बेटियां 16 वर्षीय तरन्नुम व 14 वर्षीय मनतसा सोमवार रात को घर में सोई हुई थी। बताया गया कि उनके ऊपर रात में करीब 12 बजे किसी ने तेजाब फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो परिजन जाग गए और बेटियों के पास पहुंचे। इस दौरान दो युवक वहां से भागते दिखाई दिए। परिजनों का कहना है कि उन दोनों युवकों ने ही उन पर तेजाब डाला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
घटना के बाद दोनों बहनों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। बालैनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार