फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News : A farmer was shot five times in an old enmity in Baghpat district

UP: बागपत में किसान को मारी पांच गोली, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा घायल, ये रही जानलेवा हमले की बड़ी वजह

Fri, 07 Jul 2023 01:14 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jul 2023 01:14 AM IST
सार

UP News : बागपत में किसान को पांच गोली मारी गई। किसान की हालत गंभीर है, इसलिए दिल्ली के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
UP News : A farmer was shot five times in an old enmity in Baghpat district
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के पाबला गांव में दुकान पर सामान लेने गए किसान को पुरानी रंजिश के चलते पांच गोली मार दीं गईं। घायल किसान को पुलिस ने टटीरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

पाबला गांव का रहने वाला राजू उर्फ राजकुमार बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे गांव में ही दुकान पर सामान लेने गया था। बताया कि तभी कुछ बाइकों पर सवार हमलावर बदमाश आए और राजू उर्फ राजकुमार को पांच गोलियां मार दीं। गोली लगने से राजकुमार घायल होकर जमीन पर गिर गया और हमलावर वहां से भाग गया। जिसकी सूचना मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने घायल राजू को लेकर टटीरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय गांव में पहुंचे। घायल के परिवार वालों ने गांव के ही दूसरे पक्ष के अपराधी और उसके परिजनों पर कुछ दिन से धमकी देकर गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया कि घायल राजू उर्फ राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

किसान के घर पर रहती है पुलिस सुरक्षा
घायल किसान राजू उर्फ राजकुमार के परिवार वालों ने बताया कि आरोपी के परिवार से रंजिश को लेकर उन्हें जानमाल का खतरा सताने लगा था। जिसको लेकर कई बार एसपी समेत अन्य अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई। जिसके चलते उनके घर पर पुलिस दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला

कई बार धमकी दी, पुलिस बैठी देखती रही
घायल किसान राजू उर्फ राजकुमार के परिवार वालों ने बताया कि गांव में अप्रैल में आरोपी रोहित उर्फ खली ने अपने जीजा फाइनेंसर अंकित समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके परिवार पर हमला कर दिया था। जिसमें फायरिंग भी की गई थी। जहां ग्रामीणों की पिटाई से फाइनेंसर अंकित की मौत हो गई थी। घायल किसान राजू उर्फ राजकुमार के भाई बबलू, महेश समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ, जबकि आरोपी रोहित उर्फ खली समेत अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने हत्या के मुकदमे में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि रोहित उर्फ खली फरार चल रहा था। आरोप लगाया कि बार बार धमकी मिलने के बाद भी पुलिस ने रोहित उर्फ खली को गिरफ्तार नहीं किया और बृ़हस्पतिवार को उसने घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान
 

पाबला गांव में पुरानी रंजिश में दुकान पर सामान लेने गए किसान को गोली मारी गई है। जांच में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed