फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP : Nain Khap in Baghpat warned, it is okay if love marriage happens with the consent of parents, otherwise

UP News: बागपत की नैन खाप ने दी चेतावनी, प्रेम विवाह माता-पिता की मर्जी से हुआ तो ठीक, नहीं तो...

Sun, 10 Nov 2024 07:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 10 Nov 2024 07:04 PM IST
सार

नैन खाप ने कहा कि नशाखोरी रोकने, सामाजिक बुराई दूर करने, बाल विवाह रोकने, दहेज प्रथा पर रोक लगाने, बच्चों को शिक्षित करने पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन
UP : Nain Khap in Baghpat warned, it is okay if love marriage happens with the consent of parents, otherwise
नैन गोत्र के सम्मेलन में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरूरपुर कलां गांव की जैन धर्मशाला में नैन गोत्र का सम्मेलन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि गोत्र व गांव में ही प्रेम-विवाह समाज के लिए घातक बनता जा रहा है। खापें पहले भी इसका विरोध करती रही और विरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रेम-विवाह माता-पिता की मर्जी से होगा तो वह मान्य होगा। सर्वोच्च न्यायालय से भी प्रेम-विवाह में सुधार करने की अपील की जाएगी, ताकि बढ़ते प्रेम-विवाह को रोका जा सकें। वहीं बहू-बेटी का सम्मान, नशाखोरी रोकने, सामाजिक बुराई दूर करने, बाल विवाह रोकने, दहेज प्रथा पर रोक लगाने, बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प दिलाया गया। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों के लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed