{"_id":"6800f7f7818b5cd5b306064b","slug":"meerut-married-a-beautiful-girl-to-her-old-mother-the-groom-started-crying-after-seeing-the-bride-s-face-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सुंदर युवती दिखाकर उसकी बूढ़ी मां से करा दिया निकाह, विदाई के वक्त दुल्हन का चेहरा देख रोने लगा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सुंदर युवती दिखाकर उसकी बूढ़ी मां से करा दिया निकाह, विदाई के वक्त दुल्हन का चेहरा देख रोने लगा दूल्हा
Thu, 17 Apr 2025 06:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 17 Apr 2025 06:16 PM IST
सार
ब्रह्मपुरी निवासी अजीम के साथ यह धोखा किया गया। रिश्ता करते समय उसे युवती से मिलवाया गया और बदले में पांच लाख रुपये भी लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
निकाह। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : i
विस्तार
एक युवक के साथ बड़ा धोखा कर दिया गया। रिश्ता तय करते समय युवती दिखाई गई और निकाह उसकी मां से करा दिया। इस निकाह को कराने के लिए पांच लाख रुपये लिए गए। जब धोखे का पता चलने पर विरोध किया तो युवक को पीटकर भगा दिया। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी अजीम ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को शिकायत करते हुए बताया कि वह पांच भाई-बहन हैं। 31 मार्च को ईद वाले दिन उसके भाई व भाभी ने उससे कहा कि उसके निकाह के लिए कंकरखेड़ा के फाजलपुर में एक युवती देखी है। जिसके बाद पीड़ित ने भी युवती से मुलाकात की। जहां युवक ने युवती को पसंद कर लिया। पीड़ित के अनुसार युवती से उसका निकाह तय कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीम का आरोप है कि युवती की जगह उसकी मां से निकाह करा दिया गया। शक होने पर युवक ने दुल्हन का चेहरा देखा तो उसने विरोध जताया। लेकिन युवक के साथ भाई, भाभी व दुल्हन ने जमकर मारपीट की। आरोपियों ने युवक को झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी। युवक दुल्हन को विदा कराए बिना लौट आया और थाना पुलिस को शिकायत दी।
आरोप है कि थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना पुलिस को जांच करने का आदेश दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।