फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Leopard trapped in net in Baghpat forest, crowd of villagers gathered to take selfie

UP: बागपत के जंगल में लगे जाल में फंसा तेंदुआ, सेल्फी लेने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Sat, 27 Jan 2024 12:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 27 Jan 2024 12:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में शुक्रवार देर रात बिनौली थानाक्षेत्र में शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल में शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में तेंदुआ फंस जाने से हड़कंप मच गया। बताया गया कि क्षेत्र में कई दिन से तेंदुआ घूम रहा था।

विज्ञापन
UP: Leopard trapped in net in Baghpat forest, crowd of villagers gathered to take selfie
बागपत में पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बिनौली थाना क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल में लगे एक जाल में तेंदुआ फंस गया। उधर लगातार सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। वहीं तेंदुए के साथ सेल्फी खींचने को लेकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह तेंदुआ एक जाल में फंसा हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह तीन बजे तेंदुए की आवाज आ रही थी। वह जोर-जोर से दहाड़ रहा था। कहा कि जब हम वहां गए तो तेंदुआ एक फंदे में फंसा हुआ था। इसके बाद ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन

UP: Leopard trapped in net in Baghpat forest, crowd of villagers gathered to take selfie
बागपत में पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : Amar Ujala

आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि बाद में मामला बढ़ता देख स्थानीय पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गई।

फंदे की बात तो नकारता रहा वन विभाग
वन विभाग फंदे की बात को नकार रहा है, लेकिन लोगों का आरोप है कि कुछ लोग सेह, सूअर को मारने के लिए फंदे का प्रयोग कर रहे हैं। इसी फंदे में तेंदुआ फंसा होगा। जहां पर तेंदुआ फंसा था वहां पर एक तार में क्लच वायर को बांधा गया था। यहां पर खाई थी।
 
वन विभाग की टीम मौके पर भेजी है, यदि सूचना सही मिली तो मौके पर तेंदुएं को रेस्क्यू करने के लिए टीम को भेजा जाएगा।- सुनेन्द्र सिंह रेंजर  बड़ौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed