{"_id":"69160d73ee142614ba0ed9b8","slug":"up-jayant-singh-will-build-a-squash-court-in-shamli-and-indoor-stadium-in-bulandshahr-released-so-many-crore-2025-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शामली में स्क्वैश कोर्ट और बुलंदशहर में इंडोर स्टेडियम बनवाएंगे जयंत सिंह, इतने करोड़ रुपये किए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शामली में स्क्वैश कोर्ट और बुलंदशहर में इंडोर स्टेडियम बनवाएंगे जयंत सिंह, इतने करोड़ रुपये किए जारी
Thu, 13 Nov 2025 10:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:25 PM IST
सार
Baghpat News: गौतमबुद्धनगर के दनकौर के किसान इंटर कॉलेज में रेसलिंग हॉल भी बनवाया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने तीनों जगहों के लिए पौने तीन करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
चौधरी जयंत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह की निधि से शामली में स्क्वैश कोर्ट और बुलंदशहर में इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। इनके साथ ही गौतमबुद्धनगर के दनकौर के किसान इंटर कॉलेज में रेसलिंग हॉल भी बनवाया जाएगा। इनके लिए जयंत ने निधि के पौने तीन करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
राज्यसभा सदस्य बनने के बाद चौधरी जयंत सिंह ने बागपत को अपना नोडल जिला बनाया था। जिससे उनकी राज्यसभा सदस्य की निधि का पैसा यहां आ सके और उसके बाद उसे खर्च किया जा सके। उनकी निधि के करीब आठ करोड़ बाकी थे, इसको खर्च करने के लिए उन्होंने पौने तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनमें शामली के जवाहर नवोदय विद्यालय में 35 लाख रुपये से स्क्वैश कोर्ट बनवाने का प्रस्ताव है। बुलंदशहर के स्याना में 90 लाख रुपये से मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम बनवाने का प्रस्ताव है। इस तरह ही गौतमबुद्धनगर के दनकौर में किसान इंटर कॉलेज में डेढ़ करोड़ रुपये से रेसलिंग हॉल बनवाने का प्रस्ताव दिया।
यह प्रस्ताव मिलने के बाद एस्टीमेट तैयार किए गए और उनको मंजूरी मिलने के बाद चौधरी जयंत सिंह ने रुपये जारी कर दिए। अब इन तीनों जगह जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को इनका फायदा मिलेगा। इन सभी जगहों पर खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी हो रही थी। इसलिए ही उनकी सुविधा के लिए यह प्रस्ताव दिए गए।
ये भी देखें...
Shamli: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को 20-20 साल की सजा, शादी कर खुशहाल जीवन जी रही पीड़िता
ये भी देखें...
Shamli: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को 20-20 साल की सजा, शादी कर खुशहाल जीवन जी रही पीड़िता