फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: In Baghpat, a big BJP leader had to pay a heavy price for cheating, first lost his post, then went to jail

UP: बागपत में भाजपा के बड़े नेता को ठगी करना पड़ा भारी, पहले पद गया, फिर खुद जेल गया, अब पत्नी-बच्चों पर केस

Thu, 14 Nov 2024 07:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 14 Nov 2024 07:34 PM IST
सार

करोड़ों की ठगी के मामले में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सतपाल उपाध्याय को जेल भेजा जा चुका है, अब उसकी पत्नी और दो बेटों की पुलिस तलाश कर रही है। इन चारों पर करोड़ों की ठगी का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
UP: In Baghpat, a big BJP leader had to pay a heavy price for cheating, first lost his post, then went to jail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के आठ लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिलामंत्री सतपाल उपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई कर दी। सतपाल, उसके बेटे नीरज, विशाल और पत्नी कृष्णा के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

 

शहर के रहने वाले टीटू भारद्वाज, आशु जैन, राकेश कुमार, उषा रानी, संजय, अजय जैन, विनोद, राहुल आदि ने एसपी को शिकायत देकर सतपाल उपाध्याय पर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि देवी चौक मोहल्ले में रहने वाला सतपाल, अपने बेटे नीरज, विशाल और पत्नी कृष्णा के साथ मिलकर कमेटी डालता है। कमेटी और खातों की समयावधि पूर्ण होने के बाद रुपये देने से इंकार कर दिया और मारपीट करने के साथ मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पक्का घाट मंदिर के पास कार्यालय खोलकर शहर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की जा चुकी है। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि एक आरोपी पहले ही मुकदमे में जेल भेजा जा चुका है। मुकदमे में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे और पत्नी फरार
देवी चौक मोहल्ले में रहने वाले हीरालाल की मौत के बाद घर के बाहर शव रखकर धरना देने पर पथराव के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सतपाल उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नीरज, विशाल और कृष्णा फरार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed