{"_id":"d7e386810b90229043db7ccedf71a4b8","slug":"up-haryana-border-dispute-garmaya-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-हरियाणा सीमा विवाद फिर गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-हरियाणा सीमा विवाद फिर गरमाया
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला
ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी-हरियाणा सीमा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। दो दिन पूर्व हरियाणा के किसानों ने नैथला गांव के प्रधान दिनेश को घर पहुंचकर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने खादर में सैकड़ों बीघा जमीन में ट्रैक्टर चला दिया। इसमें किसानों की काफी फसल भी नष्ट हो गई। सोमवार को पीड़ित प्रधान ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है।
प्रधान दिनेश सिंह के मुताबिक वे दो जनवरी को सुबह करीब 10 बजे अपने मकान पर बैठकर लोगों की समस्या सुन रहे थे। उसी समय हरियाणा के गढ़ मिर्रकपुर गांव के कुछ लोग उनके मकान में जबरदस्ती घुस आए। आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज कर जातिसूचक शब्द कहे। मेज पर रखे जरूरी कागजों को उठाकर फाड़ दिया।
उसके बाद बोले की खादर में जमीन उनकी है। तुझे हम प्रधानी नहीं करने देंगे। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उसके बाद यमुना खादर में पहुंचकर गांव के लोगों की जमीन में आरोपियों ने ट्रैक्टर चला दिया। कई किसानों की तो फसल भी नष्ट हो गई। इस घटना से गढ़ मिर्रकपुर और नैथला गांव के लोगों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि हरियाणा के किसानों से इस बारे में बात कर मामले की जानकारी की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।