{"_id":"6a870bf0c6f33b935005c60f","slug":"up-fever-outbreak-in-a-baghpat-village-two-and-a-half-year-old-girl-dies-over-60-ill-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत के एक गांव में बुखार का प्रकोप, ढाई साल की बच्ची की मौत, 60 से ज्यादा बीमार; स्वास्थ्य विभाग अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत के एक गांव में बुखार का प्रकोप, ढाई साल की बच्ची की मौत, 60 से ज्यादा बीमार; स्वास्थ्य विभाग अनजान
Thu, 20 Aug 2026 07:45 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:45 PM IST
सार
Baghpat News: गांव कमाला में बुखार के कारण ग्रामीण तड़प रहे हैं। ढाई साल की बच्ची अवनी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने सीएमओ से शिविर लगवाने की मांग की है। वहीं सीएचसी अधीक्षक बिनौली डॉ. अमित गुप्ता का कहना कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
बच्ची अवनी की फाइल फोटो। गांव में जगह-जगह गंदा पानी भरा है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमीनगर सराय स्थित कमाला गांव में बृहस्पतिवार सुबह ढाई वर्षीय अवनी की बुखार से मौत हो गई। गांव में 60 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर शिकायत करने के बाद भी शिविर नहीं लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएमओ से शिकायत करते हुए शिविर लगवाकर मरीजों की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
कमाला गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि उनकी ढाई वर्षीय बेटी अवनी को तीन दिन पहले बुखार हुआ था, जिसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां आराम नहीं लगने के कारण अवनी की मौत हो गई। बेटी की मौत होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के महेश, नीरज लीलू प्रधान, सूरज सिंह अजय पाल आदि ने बताया कि यहां 60 से अधिक महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। इनमें भावना, संगीता, बुजुर्ग लीलू, महेश, सुनील, पुष्पा, अनिता, राजेश, अरुण, विशाल, अफ्शा, विनोद, नीशू आदि शामिल हैं। इन्हें निजी चिकित्सक के यहां उपचार करवाना पड़ रहा है। कई बार स्वास्थ्य विभाग से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे उनको काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर मरीजों को दवाई वितरित कराने की मांग की है।
गांव में गंदगी के कारण फैल रही बीमारी
लोगों ने बताया कि गांव में जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारी फैल रही है। कई बार तालाब की सफाई कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि तालाब की सफाई हो जाए तो बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है।
लोगों ने बताया कि गांव में जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारी फैल रही है। कई बार तालाब की सफाई कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि तालाब की सफाई हो जाए तो बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है।
ये बोले सीएचसी अधीक्षक
कमाला गांव में बुखार से बच्ची की मौत की जानकारी नहीं है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर शिविर लगाकर उपचार कराया जाएगा।
- डॉ. अमित गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक बिनौली
ये भी देखें...
जिंदा जल गया चालक: ट्रक पलटते ही दब गया हाथ, निकलने के लिए छटपटाता रहा बिंदर, डीजल टैंक फटने से लगी आग
कमाला गांव में बुखार से बच्ची की मौत की जानकारी नहीं है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर शिविर लगाकर उपचार कराया जाएगा।
- डॉ. अमित गुप्ता, सीएचसी अधीक्षक बिनौली
ये भी देखें...
जिंदा जल गया चालक: ट्रक पलटते ही दब गया हाथ, निकलने के लिए छटपटाता रहा बिंदर, डीजल टैंक फटने से लगी आग