{"_id":"67605d5dbd36295b1b0f3e2d","slug":"up-father-parked-the-car-at-a-height-it-rolled-back-due-to-handbrake-being-removed-3-year-old-son-crushed-2024-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पिता ने ऊंचाई पर खड़ी की कार, हैंडब्रेक हटने से पीछे लुढ़की, तीन साल के बेटे की दबकर मौत, मां बेहोश...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिता ने ऊंचाई पर खड़ी की कार, हैंडब्रेक हटने से पीछे लुढ़की, तीन साल के बेटे की दबकर मौत, मां बेहोश...
Mon, 16 Dec 2024 10:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:34 PM IST
सार
इस दर्दनाक हादसे के बाद मां का रूदन सुनकर सबकी आंखें नम हो रही थीं। पिता साजिद भी खुद को कोस रहे थे कि कार ऊंचाई पर क्यों लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निवाड़ा गांव में हैंडब्रेक हटने से घर के पास खेल रहा तीन वर्षीय बच्चा कार के नीचे दब गया। हादसे के बाद परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
निवाड़ा गांव का रहने वाला साजिद सोमवार सुबह अपनी कार लेकर घर आया और ऊंचाई पर खड़ी कर चला गया। सुबह करीब दस बजे साजिद का तीन साल का बेटा वहां खेल रहा था। बताया कि तभी कार में लगा हैंडब्रेक अचानक हट गया और कार ऊंचाई से पीछे की तरफ खिसकने लगी। वहां खेल रहा आसिफ कार के नीचे दब गया। आसपास खड़े लोगों के शोर मचाने पर परिजन दौड़कर वहां पहुंचे और उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि पिता की कार का हैंडब्रेक हटने से हादसा हुआ। इसके बाद मृतक के अन्य परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया और शव लेकर चले गए। वहीं मां का रूदन सुनकर हर एक की आंखें नम हो रही थीं। पिता साजिद भी खुद को कोस रहे थे कि कार ऊंचाई पर क्यों लगा दी।