फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Election 2022: Six people have nomination including BSP and RLD candidates for election in Baghpat

टिकट के बाद पर्चा भरने की बारी: नहीं है कोई देरी, रालोद-बसपा समेत छह प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 21 Jan 2022 12:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jan 2022 12:06 AM IST
सार

बागपत में गुरुवार को रालोद और बसपा प्रत्याशियों समेत छह ने नामांकन किया। इस दौरान बसपा का एक प्रत्याशी मुहूर्त निकलने पर बिना पर्चा भरे लौट गया। बताया गया कि कुछ प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे।

विज्ञापन
UP Election 2022: Six people have nomination including BSP and RLD candidates for election in Baghpat
नामांकन करते नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को रालोद, बसपा समेत अन्य कई पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं, बसपा का एक प्रत्याशी मुहूर्त निकलने पर बिना पर्चा भरे लौट गया। जबकि कलक्ट्रेट से पांच नामांकन पत्र प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि लेकर गए हैं। अब नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को भाजपा, रालोद, कांग्रेस, बसपा समेत अन्य प्रत्याशी नामांकन करेंगे।

विज्ञापन

 
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने के छठे दिन बड़ौत सीट से रालोद के जयवीर सिंह तोमर, बागपत सीट से बसपा के अरुण कसाना, छपरौली सीट से बसपा के मोहम्मद शाहिन चौधरी के अतिरिक्त पीस पार्टी के राशिद, सर्वजन लोकशक्ति पार्टी से राजवीर सिंह, अखिल भारतीय लोकदल से कप्तान ने नामांकन पत्र जमा किया है। इन सभी को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं, तीनों विधानसभा सीटों से पांच प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि नामांकन फॉर्म लेकर गए हैं। इनमें बड़ौत के लिए तीन व बागपत के लिए दो हैं। अब नामांकन के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन है। इसलिए बागपत से भाजपा व कांग्रेस, बड़ौत से बसपा व कांग्रेस, छपरौली से रालोद के प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: सपा ने बिजनौर में घोषित किए प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष ने की पुष्टि, यहां देखिए पूरी लिस्ट

बड़ौत से बसपा प्रत्याशी बिना नामांकन लौटे, आज करेंगे
बड़ौत से बसपा प्रत्याशी अंकित शर्मा कलक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे तो वहां कक्ष में पहले ही रालोद प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर मौजूद थे। इसलिए ही उनको बाहर इंतजार करना पड़ा। अंकित शर्मा ने कहा कि उनको एक बजकर 40 मिनट से पहले नामांकन करना है, लेकिन रालोद प्रत्याशी उस वक्त तक नामांकन करके बाहर नहीं आए। इस कारण बसपा प्रत्याशी बिना नामांकन किए लौट गए और वह शुक्रवार को नामांकन करेंगे।

यह भी पढ़ें: चुनावी घमासान: चंद्रशेखर ने मेरठ की हॉट सीट पर खेला बड़ा दांव, चर्चित भूपेंद्र बाफर को बनाया प्रत्याशी, जानें क्यों है बदनाम

डीएम व एसपी ने देखी सुरक्षा व्यवस्था
डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहां पुलिसकर्मियों को बेहतर तरीके से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। किसी को चेकिंग के बिना अंदर नहीं जाने देने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed