{"_id":"5ffc9d438ebc3e327b7b763e","slug":"up-day-will-be-celebrated-with-cultural-programs-baghpat-news-mrt5199087164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा यूपी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा यूपी दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकार आज से करें आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। यूपी दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनके लिए कलाकार आज से आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी ने दी है।
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर राज्य और मंडल स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। मेरठ मंडल मुख्यालय पर 18 से 19 जनवरी को रागिनी और स्वांग विधा की प्रतियोगिता होगी। 24 से 26 जनवरी की अवधि में उप्र दिवस पर नोएडा एवं लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागी दलों को पुरस्कार स्वरूप वेशभूषा, वाद्ययंत्र खरीदने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी, इसके अलावा प्रथम पुरस्कार प्राप्त दल को प्रस्तुति का अवसर भी दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले कलाकार दल के सदस्य, दल नायक के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन जनपद या मंडल मुख्यालय के जिला सूचना अधिकारी के कार्यालय में अवश्य जमा कर दें। आवेदन पत्र का प्रारूप जिला सूचना अधिकारी कार्यालय से मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी है। दल में न्यूनतम छह और अधिकतम आठ सदस्य होंगे।