{"_id":"60c9c3688ebc3e792b0ec928","slug":"up-crime-news-history-sheeter-krishnaveer-have-surrendered-at-sp-office-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने एसपी कार्यालय में किया आत्मसमर्पण, गैंगस्टर-गुंडा एक्ट समेत 12 मुकदमे हैं दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हिस्ट्रीशीटर ने एसपी कार्यालय में किया आत्मसमर्पण, गैंगस्टर-गुंडा एक्ट समेत 12 मुकदमे हैं दर्ज
Wed, 16 Jun 2021 02:54 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 16 Jun 2021 02:54 PM IST
सार
आखिरकार हिस्ट्रीशीटर कृष्णवीर ने आत्मसमर्पण कर दिया। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट समेत कई मुदकमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
बागपत: हिस्ट्रीशीटर कृष्णवीर ने आत्मसमर्पण किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में पुलिस की सख्ती के चलते हिस्ट्रशीटर कृष्णवीर उर्फ कृष्णपाल पुत्र ओमकार ने बुधवार को एसपी कार्यालय पर आत्मसमर्पण कर दिया। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे समेत उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
छपरौली थाना क्षेत्र के तुगाना गांव निवासी कृष्णवीर उर्फ कृष्णपाल ने बिनौली क्षेत्र के गलहैता के जंगल में यमुना के खादर की करीब 200 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। इस अवैध कब्जे के संबंध में नायब तहसीलदार बिनौली ने उसके खिलाफ बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कृष्णवीर उर्फ कृष्णपाल के खिलाफ जमीन पर अवैध कब्जे, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह छपरौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बताया गया कि वह अजीत उर्फ पप्पू गैंग का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन