फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Chief Cane Officer Arrested While Taking Bribe of 15 Thousand in Baghpat

UP: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, बागपत में मुख्य गन्ना अधिकारी 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2026 11:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Apr 2026 11:57 PM IST
सार

बागपत में एंटी करप्शन टीम ने चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। तबादला कराने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।

 

विज्ञापन

विस्तार

बागपत में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने एक तौल लिपिक का तबादला कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, आवास विकास चेयरमैन को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब

विज्ञापन

तबादले के नाम पर मांगी गई रिश्वत
बागपत चीनी मिल के सरूरपुरकलां गांव में दो गन्ना क्रय केंद्र संचालित हैं। इनमें बी क्रय केंद्र पर संविदा तौल लिपिक के रूप में कार्यरत विशेष निवासी सांकलपुट्ठी ने मेरठ स्थित एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि मुजफ्फरनगर के अलावलपुर गांव निवासी मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप बालियान ने महेशपुर चौपड़ा के क्रय केंद्र पर तबादला कराने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की थी। विशेष ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो उन्हें नौकरी से हटाने और मिल गेट पर लगाने की धमकी दी गई।

एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा
बाद में 15 हजार रुपये में बात तय हुई। योजना के तहत बुधवार को तौल लिपिक विशेष चीनी मिल परिसर स्थित कार्यालय में मुख्य गन्ना अधिकारी के पास पहुंचे। जैसे ही उन्होंने 15 हजार रुपये दिए, पहले से घात लगाए बैठी एंटी करप्शन टीम ने मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप बालियान को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम आरोपी को अपने साथ बागपत कोतवाली ले आई, जहां उससे पूछताछ की गई।

अन्य तौल लिपिकों ने भी लगाए आरोप
मामले की जानकारी मिलने पर कई अन्य तौल लिपिक भी कोतवाली पहुंचे और मुख्य गन्ना अधिकारी पर आरोप लगाए। इस घटना के बाद चीनी मिल से जुड़े कर्मचारियों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि एंटी करप्शन टीम आरोपी मुख्य गन्ना अधिकारी को अपने साथ ले गई है। आगे की कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed