फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP board exam from today, administration's preparation completed

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से, प्रशासन की तैयारी पूरी

Wed, 23 Mar 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
UP board exam from today, administration's preparation completed
बागपत के यमुना इंटर कालेज में परीक्षा की तैयारी करवाते प्रधानाचार्य मुकेशराज शर्मा - फोटो : BAGHPAT
44 परीक्षा केंद्रों पर 30 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन

03 जोन, आठ सेक्टर, 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पांच सचल दल नियुक्त
डीआईओएस कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम, शासन स्तर से भी रखी जाएगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार से 44 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी। इन केंद्रों पर 30 हजार 107 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली है। तीन जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा आठ सेेक्टर और 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए पांच सचल दल गठित किए गए है। सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जिला विद्यालय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। शासन स्तर से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी निगरानी
परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर, डीवीआर के साथ राउटर भी लगवाए गए है। कंट्रोल रूम से भी मॉनिटिरिंग की जाएगी। डिप्टी कलेक्ट्रेट पूजा चौधरी को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए सभी एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। इनके अलावा आठ सेक्टर और 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए है। श्री यमुना इंटर कालेज को मुख्य संकलन केंद्र और बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कालेज को उपसंकलन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार और डीआईओएस की निगरानी में केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे प्रश्न पत्र
तीन-तीन परीक्षा दिवस के प्रश्न पत्र पांच अलग-अलग लॉट में प्राप्त होंगे। प्रश्न पत्रों की गोपनीयता के लिए केंद्रों तक प्रश्नपत्र तहसीलदार और जिला विद्यालय निरीक्षक की निगरानी में पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगी परीक्षा
बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर वर्ष 2021 की उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षा कराई जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता बनाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक उत्तर पुस्तिका के कवर पृष्ठ पर मोहर लगाकर छात्रों को उपलब्ध कराएंगे।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोला जाएगा प्रश्नपत्र का डबल लॉक
परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्न पत्र का डबल लॉक खोला जाएगा। अलमारी खोलने के लिए डुप्लीकेट चाबी का प्रयोग करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचना देनी होगी। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक अन्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेगा। परीक्षा में प्रश्न पत्र की अलमारी खोलने पर लॉक पेपर से सील किए जाएंगे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों का ड्राई रन किया। उन्होंने कंट्रोल रूम के प्रभारी व सहायकों को केंद्रों की गहनता के साथ निगरानी करने और कोई भी परेशानी होने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को सचल दलों को सक्रिय करने और केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
आज होने वाली परीक्षा
बृहस्पतिवार को सुबह की पाली (आठ से सवा 11 बजे तक) में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। शाम की पाली (दो से सवा पांच बजे तक) में इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा होगी।

इन विद्यालयों को बनाया गया है परीक्षा केंद्र
जनता इंटर कॉलेज पलड़ी, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, श्री लाल बहादुर इंटर कॉलेज रंछाड़, श्री जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, हरचंदमल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, देव नागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रह्लादपुर, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, शीलचंद इंटर कॉलेज अमीनगर सराय, श्री नेहरु इंटर कॉलेज पिलाना, एमजीएम इंटर कॉलेज ढिकौली, नेताजी सुभाष इंटर कॉलेज बुढ़सैनी, देव इंटर कॉलेज डौलचा, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, सेंट मेरी इंटर कॉलेज रटौल, विवेकानंद हाईस्कूल गोठरा, जनता इंटर कॉलेज सूजरा, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, इंटरमीडिएट कॉलेज सरुरपुर खेड़की, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज टटीरी, जनविजय इंटर कॉलेज कुर्डी नांगल, आदर्श शिक्षा सदन इंटर कॉलेज किरठल, आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज नंगला सिनौली, गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बुढ़पुर रमाला, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, श्री शांति सागर दिंगबर जैन कन्या इंटर कॉलेज छपरौली, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली, चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना, मुस्लिम इंटर कॉलेज असारा, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय इंटर कॉलेज जहानगढ़ उर्फ दौझा।
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का ब्योरा
परीक्षा संस्थागत व्यक्तिगत कुल
बालक बालिका बालक बालिका
हाईस्कूल 8825 6130 203 81 15239
इंटर 7813 5402 1130 523 14868
कुल 16638 11532 1333 604 30107
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed