{"_id":"6967b2c7d0795b48510e377f","slug":"up-big-action-on-soil-mining-in-baghpat-three-jcb-and-nine-trucks-caught-six-trucks-seized-2026-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बागपत में मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन जेसीबी और नौ ट्रक पकड़े, छह सीज' 13 लाख जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागपत में मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन जेसीबी और नौ ट्रक पकड़े, छह सीज' 13 लाख जुर्माना वसूला
Wed, 14 Jan 2026 08:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 14 Jan 2026 08:44 PM IST
सार
Baghpat News: जिले में कई जगह पर मिट्टी खनन चल रहा है। बुधवार को जो वगाजियाबाद से रेत लेकर आने वाले ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया है। मिट्टी खनन को लेकर हो रहे बवाल को देखते हुए प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
खनन। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मिट्टी खनन को लेकर काठा-बंदपुर मार्ग पर बवाल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। खनन विभाग के अधिकारियों ने कई जगह से मिट्टी खनन में लगी तीन जेसीबी व नौ ट्रकों को पकड़कर 13.13 लाख रुपये जुर्माना लगाया। इनके अलावा गाजियाबाद से रेत लेकर आने वाले ओवरलोड छह ट्रकों को सीज किया गया।
विज्ञापन
जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बड़ागांव, मवीकलां के पास नेशनल हाईवे समेत अन्य जगहों से तीन जेसीबी पकड़ी गईं, जिन पर नौ लाख रुपये का जुर्माना लगाकर वसूला गया। इनके अलावा नौ ट्रकों को पकड़ा गया और उन पर 4.13 लाख रुपये जुर्माना लगाकर वसूल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद की ओर से यमुना नदी के पुश्ते से आने वाले छह ओवरलोड वाहनों को भी पकड़ा गया। खनन अधिकारी के अनुसार जांच में सामने आया कि यह वाहन गाजियाबाद के लोनी से रेत लेकर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि ओवरलोड ट्रकों के कारण पुश्ते का रास्ता टूट रहा है और यमुना में बाढ़ आने पर उसके टूटने से किसानों की फसल नष्ट हो जाती है। इसलिए उन पर कार्रवाई की जाएगी।
ईंट भट्ठों के लिए भी रात में मिट्टी खनन करने पर होगी कार्रवाई
जिले में ईंट भट्ठों के नाम पर अनुमति लेकर मिट्टी खनन करके हरियाणा भेजी जाती है और कॉलोनियों व अन्य जगहों पर भराव किया जाता है। इस कारण ही मवीकलां व मवीखुर्द में बवाल हुआ। इसको देखते हुए खनन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ईंट भट्ठों पर मिट्टी रात में डालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। रात में मिट्टी डालने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में ईंट भट्ठों के नाम पर अनुमति लेकर मिट्टी खनन करके हरियाणा भेजी जाती है और कॉलोनियों व अन्य जगहों पर भराव किया जाता है। इस कारण ही मवीकलां व मवीखुर्द में बवाल हुआ। इसको देखते हुए खनन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ईंट भट्ठों पर मिट्टी रात में डालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। रात में मिट्टी डालने पर कार्रवाई की जाएगी।