Baghpat News: बुझ गया घर का चिराग, बेटे की मौत पर सदमे में मां, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Baghpat News : बागपत में एक 9वीं के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, घर का चिराग बुझा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में रटौल क्षेत्र के गौना गांव में एक 9वीं कक्षा के छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गौना निवासी 17 वर्षीय अमन पुत्र तनसिर गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। रात्रि में गर्मी के कारण वह घर के बरामदे में सो रहा था। इसी बीच गर्मी के चलते वह पंखे का तार लगाने लगा, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और वहीं पर गिर पड़ा।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता से बदसलूकी का मामला: लक्ष्मीकांत वाजपेयी पुलिस से बोले- मैंने सींग उगा लिए हैं पेट फाड़ दूंगा
उधर, परिजनों ने देखा तो उसकी ओर दौड़ पड़े और आनन-फानन तार को हटाया। उन्होंने युवक को देखा तो वह बेसुध पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजनो नें उसे गांव के ही किसी चिकित्सक को दिखाया तो उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: हे भगवान!: किसी को न मिली ऐसी मौत, 20 मिनट में खाक हो गईं चार जिंदगियां, कार को गैस कटर से काटकर निकालीं लाशें
वहीं, ग्रामीण पीड़ित परिवार को सात्वंना देने में लगे हैं। गमगीन माहौल में युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।