फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Untrained girl was doing ultrasound, machine seized

अप्रशिक्षित युवती कर रही थी अल्ट्रासाउंड, मशीन सीज की

Wed, 17 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Untrained girl was doing ultrasound, machine seized
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत-मलकपुर रोड पर स्थित सरस्वती हास्पिटल में बुधवार को हरियाणा के सोनीपत और बागपत की टीम ने छापा मारा। टीम को अल्ट्रासाउंड जांच करती एक अप्रशिक्षित युवती मिली। इस पर टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया।
विज्ञापन

बागपत के एसीएमओ डॉ. भुजवीर ने बताया कि शिकायत मिली थी कि सरस्वती हास्पिटल में अल्ट्रासाउंड मशीन को डिग्रीधारक नहीं बल्कि अप्रशिक्षित युवती संचालित करती हैं। इस कारण सही रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोनीपत और बागपत की टीम ने बुधवार को अस्पताल में छापा मारा। शिकायत सही मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। सोनीपत के स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी नोडल अधिकारी डाक्टर आदर्श शर्मा ने बताया कि एक महिला को रुपये देकर हास्पिटल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए भेजा गया था। महिला का अल्ट्रासाउंड एक अप्रशिक्षित युवती ने किया। उधर इस संबंध में अस्पताल संचालिका ने बताया कि कोई अनियमितता नहीं मिली, इसके बावजूद भी टीम मशीन को सील कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed