{"_id":"61b8e09412668329b228d7fe","slug":"untrained-female-doctor-found-running-clinic-illegally-baraut-news-mrt568929656","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से क्लीनिक चलाती मिली अप्रशिक्षित महिला चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से क्लीनिक चलाती मिली अप्रशिक्षित महिला चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमा दर्ज कराने को जनरल सर्जन ने थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिनौली गांव में अप्रशिक्षित महिला चिकित्सक अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन करती मिली है। बिनौली सीएचसी के जनरल सर्जन ने थाना में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जनरल सर्जन डॉ गुरुचरण सिंह ने बिनौली थाने में तहरीर देकर बताया कि आठ दिसंबर को स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बिनौली क्षेत्र में अप्रशिक्षित चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलाया था। एक महिला चिकित्सक से क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन और संबंधित प्रमाणपत्र दिखाने को कहा। मगर, वह नहीं दिखा पाई तो उसे सभी कागजात जल्द दिखाने का नोटिस जारी किया गया। महिला चिकित्सक ने अभी तक भी कोई भी प्रमाण पत्र व कागजात उनके समक्ष प्रस्तुत नहीं किए। माना गया कि वह आप को चिकित्सक बताकर जनमानस के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।