फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Unscrupulous roaming in the district, police failed to stop crime

जिले में बेखौफ घूम रहे बदमाश, अपराध रोकने में पुलिस नाकाम

Sat, 10 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Unscrupulous roaming in the district, police failed to stop crime
- पहले खेकड़ा में हुई हत्या और इसके बाद बड़ौत में व्यापारी को गोली मारी
विज्ञापन

- पुलिस के चेकिंग अभियान की खुली पोल, आए दिन हो रही हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत (बागपत)। जिले में एक के बाद एक अपराध की सनसनीखेज वारदात अंजाम दी जा रही है। बदमाश बेखौफ हैं और पुलिस लाचार है। दिन मेें खेकड़ा में बुजुर्ग की हत्या की वारदात अंजाम दी गई, इसके बाद बड़ौत में व्यापारी को गोली मार दी गई।

तमाम दावों के बावजूद पुलिस अपराध नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है। गश्त और चेकिंग के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। बाइक सवार बदमाश खुलेआम तमंचा लेकर शहर के बीच में व्यापारी की दुकान तक पहुंच जाते हैं, लेकिन पुलिस की चेकिंग में कहीं भी नहीं पकड़े जाते। वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं, लेकिन पुलिस कांबिंग में भी बदमाशों को नहीं पकड़ पाती। रोज अपराध की वारदात हो रही है। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव में ही आकाश की हत्या कर दी गई। सोनीपत के जितेंद्र का शव कार में लिए बदमाश घूमते रहे, लेकिन पुलिस चेकिंग में कहीं नहीं पकड़े गए। हिसावदा के जंगल में युवक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed