फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Union Sports Minister and Olympic medalist will come to Sikha on 27th

27 को सिखेड़ा में आएंगे केंद्रीय खेल मंत्री और ओलंपिक पदक विजेता

Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Union Sports Minister and Olympic medalist will come to Sikha on 27th
बागपत में पत्रकार वार्ता करते भाजपा नेता सचिन डागर - फोटो : BAGHPAT
सिखेड़ा में 25 से 27 नवंबर तक होगी कुश्ती, कबड्डी, दौड़ प्रतियोगिता
विज्ञापन

समापन समारोह में मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव, ओलंपिक मेडलिस्ट रवि दहिया आएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिखेड़ा गांव में 25-27 नवंबर तक कुश्ती, कबड्डी, दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके समापन पर 27 नवंबर को पुरस्कार वितरण के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ ही कई अन्य नेता व ओलंपिक पदक विजेता आएंगे। इस प्रतियोगिता में देशभर से कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है और इसमें विजेताओं के लिए डेढ़ लाख रुपये तक के पुरस्कार रखे गए है।

भाजपा नेता सचिन कुमार डागर ने बड़ौत रोड पर पत्रकार वार्ता में बताया कि सिखेड़ा गांव में उनके पिता स्वर्गीय चौधरी जयवीर सिंह की स्मृति में खेल प्रतियोगिता कराई जा रही है। यह खेल प्रतियोगिता 25 नवंबर को शुरू होगी, जिसमें कुश्ती, कबड्डी, दौड़ कराई जाएगी। कुश्ती में प्रथम पुरस्कार एक लाख 51 हजार रुपये, द्वितीय एक लाख एक हजार, तृतीय 51 हजार है। इस तरह ही कबड्डी में विजेता टीम को एक लाख, द्वितीय को 51 हजार, तृतीय को 31 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। दौड़ में प्रथम को 31 हजार, द्वितीय को 21 हजार व तृतीय को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता का समापन 27 नवंबर को होगा। इसमें केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद डा. सत्यपाल सिंह, पउप्र चुनाव प्रभारी सांसद संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह, पउप्र अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया, योगेश्वर दत्त आदि आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed