फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Unfurl tiranga at Kanchenjunga

कंचनजंघा पर लहराएंगे तिरंगा

Sun, 28 Feb 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 28 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Unfurl tiranga at Kanchenjunga
बड़ौत नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी भाजपा नेता संजीव चौधरी और उनकी पत्नी मनीषा चौधरी ने  विश्व की तीसरी सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंघा पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने की ठानी है। खास बात यह है कि इस साहसिक कदम में उनके तीन बच्चे भी शामिल रहेंगे। एक से दस मार्च तक यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन


संजीव चौधरी भाजपा में बुद्घिजीवी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य है, जबकि उनकी पत्नी मनीषा चौधरी चाइल्ड डेवलेपमेेंट एक्सपर्ट है। दोनों करीब एक साल से पर्वतारोहण की तैयारी कर रहे है। उद्देश्य है कि 8586 मीटर ऊंचे कंचनजंघा पर्वत पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना और राष्ट्रगान गाकर विश्व कीर्तिमान बनाना, वो भी परिवार के साथ। इस अभियान में उनके तीन बच्चे सूर्यस्संज्ञिनी (7), वास्संज्ञान (11), मनस्संज्ञिनी (10) भी शामिल है।
विज्ञापन


इस ट्रेकिंग अभियान शून्य से 10 डिग्री नीचे तापमान और बर्फीले ग्लेशियर के बीच का रास्ता तय करके पूरा किया जाता है। आक्सीजन की कमी, बर्फीले वातावरण और मुश्किल चढ़ाई इस अभियान में बाधक होती है। अधिकारिक रिकार्ड्स के मुताबिक आज तक 21 वर्ष से कम आयु के किसी व्यक्ति ने इस बेस कैंप पर कदम नहीं रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बच्चों ने अपने माता-पिता से योग, आयुर्वेद एवं प्राणायाम की कठिन ट्रेनिंग भी ली है। एक मार्च से 10 मार्च 2016 तक यह अभियान चलेगा। शनिवार को पांचों इस अभियान के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed