{"_id":"60eb2fa88ebc3eccc73a3d14","slug":"undeclared-deduction-is-not-getting-relief-baraut-news-mrt546791243","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से नहीं मिल पा रही राहत, घंटे ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से नहीं मिल पा रही राहत, घंटे ब्लैक आउट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। उमस भरी गर्मी के बीच अघोषित कटौती हो रही है। इससे सभी परेशान है। शनिवार की रात भी कई मोहल्लों की आपूर्ति कई घंटे ठप रही। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आपूर्ति सुचारु कराई।
लो वोल्टेज, लोकल फाल्ट, ब्रेकडाउन के कारण बिजली की किल्लत से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। निगम की ओर से 18 से 24 घंटे की सप्लाई का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। मगर, इस रोस्टर का पालन नहीं हो पा रहा है। बिजली न मिल पाने की वजह से गर्मी से राहत के लिए पंखा, कूलर, फ्रिज आदि शोपीस बन चुके हैं। बिजली सप्लाई की जानकारी के लिए जब लोग उपकेंद्र या जेई को फोन कर रहे तो कॉल ही नहीं लग रहा है। कभी मोबाइल बंद, कभी व्यस्त, अगर काल लग भी जाए तो रिसीव ही नहीं होती है।
शनिवार की रात भी नगर की गुराना रोड, नेहरू रोड, बिनौली रोड, पठानकोठ मोहल्ला, शताब्दी नगर, बिजरौल रोड, मोहन नगर कालोनी सहित अन्य जगहों पर घंटों बिजली सप्लाई धड़ाम रही। आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया तो सूचना पर अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह, एसडीओ डीसी मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुुंचे और किसी तरह सप्लाई सुचारु कराई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
फोन न उठाना गलत बात है। बिजली आपूर्ति सुचारु से हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। - गोपाल सिंह, एक्सईएन प्रथम।