फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uncle's thirteenth Delhi Police officer dies of cardiac arrest

चाचा की तेरहवीं में आए दिल्ली पुलिस के दरोगा की ह्दय गति रुकने से मौत

Thu, 09 Jun 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Uncle's thirteenth Delhi Police officer dies of cardiac arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में चाचा की तेरहवीं में आए दिल्ली पुलिस के दरोगा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टीकरी कस्बा पट्टी मैनमाना निवासी यश कंवर राठी (53) पुत्र वेदप्रकाश अपने चाचा विजयपाल की तेरहवीं में आए थे। यश कंवर दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात थे। उसकी ड्यूटी माडल टाउन ट्रैफिक पुलिस में चल रही थी। वे बुधवार को ही टीकरी आ गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह चाचा विजयपाल की तेरहवीं के यज्ञ के वक्त उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। परिजनों ने उन्हें बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

यश कंवर की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई रामकुमार राठी एडवोकेट और राजकुमार राठी खेती बाड़ी करते है। उनके दो बेटे है। एक बेटा अंकुर राठी सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर और छोटा बेटा अंकित राठी बीपीएड कर चुका है। एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed