{"_id":"6738fb823a77ff48530d1d76","slug":"uncle-nephew-attacked-and-injured-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-121800-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ताऊ-भतीजे पर हमला कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ताऊ-भतीजे पर हमला कर घायल किया
विज्ञापन
बागपत। गाधी गांव में बाइक से टक्कर मारने का विरोध करने पर शुक्रवार शाम ताऊ और उसके भतीजे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। घायलों ने गांव के ही चार-पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गाधी गांव के रहने वाले आशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई के पैर पर गांव के ही युवक ने बाइक चढ़ा दी और विरोध करने पर धमकी देता हुआ भाग गया। शुक्रवार शाम वह अपने ताऊ लोकेश के साथ बाइक सवार के घर उलाहना देने जा रहा था, तभी बाइक सवार युवक ने परिजनों के साथ मिलकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में आशु और लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आए तो हमलावर धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।