{"_id":"62b9f746b6798633495d4a21","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-baghpat-news-mrt5946802182","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दुकानदार की मौत
विज्ञापन
बागपत कोतवाली के बाहर खड़ी क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/खेकड़ा। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दुकानदार सहित दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शहर के कोर्ट रोड का रहने वाला जुनैब (32) पुत्र याकूब किराना दुकानदार है। बताया कि जुनैब रविवार रात दुकान बंद करने के बाद अपने साथी शादाब के साथ करीब 11:30 बजे टहलने के लिए मेरठ रोड पर चला गया था। राष्ट्र वंदना चौक के समीप पहुंचे मेरठ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जुनैब को टक्कर मार दी। जिससे जुनैब कई फुट ऊपर उछलकर गाड़ी पर गिर गया। इसके बाद गाड़ी आगे जा रही कैंटर में घुस गई। जिससे जुनैब गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी व अन्य लोगों ने घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया गया।
रास्ते में घायल दुकानदार ने दम तोड़ दिया। उधर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उधर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
उधर, खेकड़ा में रविवार रात ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा रेलवे ओवरब्रिज के पास मार्ग किनारे एक कैंटर खड़ा हुआ था। रात करीब 12 बजे गाजियाबाद की ओर से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने कैंटर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कैंटर का पिछला हिस्सा ट्रक में घुस गया। इससे पीलीभीत निवासी ट्रक चालक मो. अजमल और ग्राम मुरादपुर जनपद पीलीभीत निवासी क्लीनर सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। क्लीनर के दोनों पैर भी कट गए। ट्रक चालक ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को खेकड़ा सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने क्लीनर सूरज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि मृतक क्लीनर पीलीभीत ग्राम मुरादपुर निवासी सूरज था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।