{"_id":"691395fb9ae90954490f6143","slug":"two-vehicle-thieves-of-inter-state-gang-arrested-in-police-encounter-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-141678-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गिरोह के दो वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गिरोह के दो वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
बड़ौत में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए वाहन चोर। स्रोत पुलिस
- गुराना गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दोनों, चोरी की पांच बाइक, एक स्कूटी और तमंचे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कोतवाली पुलिस के साथ सोमवार रात गुराना गांव के जंगल में मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य प्रदीप उर्फ सोनू निवासी चांदनहेड़ी और इंतजार निवासी हलालपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इनके पास से चोरी की पांच बाइक, एक स्कूटी, दो बाइक के पार्ट्स, दो तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि बरामद वाहनों में मेहरदीन निवासी कोकव विहार गोल मस्जिद बीस फुटा रोड और बादल तोमर निवासी गूंगाखेड़ी की चोरी हुई बाइकें भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पिछले तीन माह से बागपत और दिल्ली में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इनके गिरोह में अन्य कई सदस्य हैं। उनके साथ मिलकर ही यह वाहनों की चोरी कर उन्हें काटकर पार्ट्स के रूप में दिल्ली व अन्य जगह बेच देते थे। मुठभेड़ में दोनों चोरों के पैर में गोली लगने से घायल होने पर इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार इनके साथियों को तलाश किया जा रहा है, उनको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।